
जम्मू कश्मीर से धारा 370 तथा 35 ए हटाये जाने के केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का “अनुभव जिंदगी का” ग्रुप के सदस्यों ने किया स्वागत
#वाट्सअप ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने की अनोखी जलेबी पार्टी,जुटे गणमान्य
मांझी (सारण)। जम्मू कश्मीर से धारा 370 तथा 35 ए हटाये जाने के केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का पुरजोर समर्थन करते हुए लोकप्रिय वाट्सअप ग्रुप “अनुभव जिंदगी का” के सदस्यों ने स्थानीय बलिया मोड़ पर अनोखा जलेबी पार्टी का आयोजन किया। जिसमें दर्जनों सदस्यों द्वारा उपस्थित होकर सरकार को साधुवाद दिया गया। इस मौके पर सदस्यों ने अपने सम्बोधन में एक दूसरे की मदद की परिपाटी को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। बैठक को रंजन शर्मा ओम प्रकाश गुप्ता पुरुषोत्तम सिंह मनोज प्रसाद।सरपंच। तथा बबलू शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने किया।

बैठक में हेमन्त कुमार शर्मा संजीव शर्मा संजीव सिंह धनंजय उर्फ बुचुल सिंह रंजन कुमार विक्की कुमार जगमोहन चौहान प्रयाग साह अभिमन्यु सिंह अंकित कुमार भगवान लाल चौधरी अमित कुमार राज कुमार नीतीश कुमार बेम बम शर्मा बबलू जी मिथिलेश कुमार सिंह सोनू कुमार सिंह प्रभात रंजन रंजय सिंह चन्दन कुमार सुनील कुमार धनजीत कुमार नन्द किशोर सिंह मिन्टू गुप्ता कंचन सिंह संजीव गुप्ता उमेश कुमार आदि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




Recent Comments