धनी छपरा स्थित मां काली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में झूमे लोग

मांझी(सारण) :धनी छपरा स्थित मां काली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुखिया वीना देवी ने किया। गायक राजन राज जप्पन जापानी रुचि सिंह तथा नेहा राज की देवी गीतों पर रात भर झूमते रहे स्रोता। मौके पर उदय शंकर सिंह बीरेन्द्र सिंह अरविंद सिंह तथा संजीव कुमार आदि मौजूद थे। संचालन बिजेन्द्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया।