दूसरे के नाम पर बना था शिक्षक, अनुपस्थित रहने पर बीईओ के जांच में तथ्य का हुआ खुलासा

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर (समस्तीपुर) :
विभूतिपुर प्रखंड की खास टभका दक्षिण पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बलहा-2 में एक व्यक्ति दूसरे के नाम पर शिक्षक बनकर नौकरी कर रहा था। इसका खुलासा बीईओ की जाांच में हुआ है। डीईओ के पत्र में की गई जांच में बीईओ ने पाया कि प्राथमिक विद्यालय बलहा-2 में नियोजित पंचायत शिक्षक विकास कुमार पासवान का वास्तविक नाम जीवछ पासवान है। उसका शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी अमान्य संस्थान से निर्गत है। उन्होंने जांच के बाद डीईओ को प्रतिवेदन भेज दिया है। इसमें बीईओ ने कहा है कि डीईओ की पत्र के आलोक में प्राथमिक विद्यालय बलहा-2 के पंचायत शिक्षक विकास कुमार पासावन के सबंध में जांच की।जांच करने पर सामने आया कि विकास कुमार पासवान बिना सूचना के 23 मार्च 2016 से अनुपस्थित हैं। विकास कुमार का वास्तविक नाम जीवछ पासवान पिता फुलेन पासवान है। वह किसी विकास पासवान पिता शिवजी पासवान के प्रमाण पत्र पर नौकारी कर रहा है। वह कौंसिल ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन मोहाली के प्रमाण पत्र पर कार्यरत है। यह डिग्री प्रथम दृष्टया बोर्ड की सूची में शामिल है। जाँच करने के क्रम में बीईओ ने पंचायत नियोजन इकाई को भी दोषी पाया है। बीईओ ने अपने जांच प्रतिवेदन में दोषी पर कार्रवाइ की अनुशंसा करते हुए मार्ग निर्देशन की भी मांग की।




Recent Comments