पानापुर (सारण) प्रखंड के जीपुरा गांव के आलोक कुमार ने इंटर परीक्षा में 431 अंक प्राप्त कर पूरे इलाके का नाम रौशन किया है। प्राथमिक विद्यालय जीपुरा की शिक्षिका पूनम कुशवाहा व विरेंद्र कुमार के पुत्र आलोक पूर्व से ही पढ़ने में काफी मेघावी रहा है। आलोक की इस सफलता से माता पिता सहित सभी लोग काफी खुश है और उसके सफलता पर बधाइयां दे रहे है।बधाई देनेवालो मे शिक्षक सुभाष प्रसाद,नवल किशोर राय,संध्या कुमारी,कुमारी प्रभावति,मामा रवि कुमार,पूर्व मुखिया सभा राय का नाम शामिल है।