आप ने की सामूहिक दुष्कर्म की उच्चस्तरीय जांच की मांग

छपरा(सारण) : आम आदमी पार्टी की एक जांच टीम ऱविवार को एकमा प्रखंड के परसागढ़ गांव का दौरा कर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली तथा पीड़िता को न्याय दिलाने का हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।घटनास्थल पर भी जाकर आप नेताओं ने उपस्थित लोगों से बातचीत की।दौड़ा के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शत्रुध्न साहू ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम होगी।उन्होंने कहा कि दिंनोदिन सामाजिक पतन हो रहा है।हम अपने ही गांव,घर की बेटी-बहूओं की इज्जत सुरक्षा करने में अक्षम साबित हो रहें है।उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग राज्य सरकार से करते हूए दोषी ब्यक्तियों की स्पीडी ट्रायल कर अविलंब कठोरतम सजा दिलाने की मांग की।आप के टीम में नंदलाल राम, हेमनारायण विश्वकर्मा,भूपेन्द्र सिंह,विभूति नारायण तिवारी,मोहम्मद जफर तथा नागमणि आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।