पटना(अनूप नारायण सिंह)।
समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर आरआर झा की आज कोरोना के कारण मौत हो गई तो पटना एम्स में भर्ती थे. इससे पहले कल एम्स में ही भाजपा के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की भी मौत कोरोना के कारण हो गई थी.सिविल सर्जन डा आर.आर.झा पटना एम्स में भर्ती थे जहां आज उनकी मौत हो गई है।बिहार में अब तक कोरोना से 4 डॉक्टरों की मौत हुई है।इनके पहले 3 अन्य चिकित्सकों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।बात दें कि समस्तीपुर के सिविल सर्जन काफी दिनों से एम्स में इलाजरत्त थे।वे कोरोना से संक्रमित पाये गए थे इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।बिहार आईएमए के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने चौथे डॉक्टर के रूप में समस्तीपुर के सिविल सर्जन की मौत की पुष्टि की है।