समस्तीपुर:स्नातक पार्ट 2 के रिजल्ट का कॉपी पुनः चेक कराने को लेकर छात्र-छात्राएं बैठे धरना पर

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू:
रोसड़ा
रोसड़ा LNMUSU पैनल के सभी छात्र नेताओं के द्वारा स्नातक पार्ट 2 के रिजल्ट का कॉपी पुनः चेक कराने,परीक्षा नियंत्रक,और DSW के बर्खास्त करने को लेकर चार दिनों से अनिश्चितकालीन धरना के साथ-साथ कल से भूख हरताल पर बैठे हैं।लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया।इसी समर्थन को लेकर छात्र संघ सह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् U.R. COLLEGE ROSERA के द्वारा से संयुक्त रूप से ताला बंदी किया गया ।तथा कहा गया कि अगर मांगे नहीं पूरी की जाती हैं तो कॉलेज में अनिश्चितकाल तक ताला बंदी किया जाएगा।जिसमे Abvp कॉलेज अध्यक्ष – संतोष कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य – गौरव शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, छात्र संघ महासचिव – अोम कुमार, छात्र संघ कोषाध्यक्ष – अवनीश कुमार, सच्चिदानंद शर्मा, संजीत जयसूर्या, गंगा कुमार, श्रवण कुमार, अमरजीत कुमार, आजाद कुमार कुमकुम कुमारी, रीता कुमारी, चंचल कुमारी और कॉलेज के सैकड़ों छात्र छात्राओं इस धरना में शामिल है।




Recent Comments