जाप ने किया सीएम का पुतला दहन
परवेज अख्तर/सीवान. जन अधिकार छात्र और युवा परिषद सीवान द्वारा नीतीश सरकार के तानाशाह रवैया व तुगलकी फरमान के चलते जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव को अपने ही घर में नजरबंद कर दिया गया. उसके खिलाफ मंगलवार को जेपी चौक पर का पुतला दहन किया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि यह सरकार पप्पू यादव के लगातार संघर्ष को देखकर घबरा चुकी है और उसी को लेकर आज उन्हीं के घर में उनको पुलिस के द्वारा बंदी बनाया गया है. जो कि निंदनीय है. पप्पू यादव एक जनप्रतिनिधि हैं और उनको अपने घर में बंदी बनाने का लोकतंत्र में कोई अधिकार नहीं है. अगर सरकार माफी नहीं मांगती है तो जन आंदोलन का शुरुआत होगा. इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, युवा प्रधान महासचिव गुफरान अहमद सिद्दीकी ,छात्र उपाध्यक्ष सोनू यादव ,विनोद सम्राट, शहाबुद्दीन अंसारी ,अभिमन्यु यादव , शकील अली ,शोएब खान ,पवन सिंह और तालिब , आसिफ समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद




Recent Comments