अगहरा में हुआ नल जल योजना का शुभारंभ

मढौरा (सारण):स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के अगहरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन में मुख्यमंत्री नल-जल योजना कार्य का शुभारंभ किया गया। योजना का शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि गणेश राय एव वार्ड सदस्य बबिता देवी ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर किया। गड्ढा खुदाई के बाद भूमिपूजन पंडित राजनारायण मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस मौके उपस्थित जन प्रतिनिधि ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल पहुचाने के उद्देश्य से हर वार्ड में पानी टंकी लगवाया जा रहा है। ताकि सभी घरों में शुद्ध पानी मिले और लोग दूषित पानी से बचे। वार्ड सदस्य बबिता देवी ने बताया की करीब 12 लाख की लागत से बनने वाली पानी टँकी से हर घर मे नल का जल पहुँचाया जायेगा। इस दौरान कामाख्या नरायन मिश्रा, प्रमोद साह, कृष्णदेव प्रसाद, मरई मांझी, पवन राय, दरोगा राय, मिथलेश मांझी, नन्दकुमार राय,विशुनदेव सिह , प्रवीण राय राजेश साह, कलिका राय, चंदन मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, रतन मिश्रा,सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।




Recent Comments