सड़क किनारे पलटा ट्रक, चालक-खलासी फरार

रिपोर्ट : परवेज अख्तर/सिवान:

तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार
स्थित गंडक नहर पुल के पास एसएच 73 के किनारे रविवार को

एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया।

बताया जाता है कि ट्रक (यूपी 65 जीटी 0037)

उत्तर प्रदेश के बनारस से एस्बेस्ट्स का चादर लेकर मोतिहारी जिला की

ओर जा रहा था। तभी सामने से अचानक ट्रेलर आ गया, उसे बचाने

के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया।

ट्रक पलटने के दौरान चालक और खलासी ट्रक से कूद कर

मौका का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। संयोग रहा कि

इस घटना में कोई हताहत नहीं

हुआ। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि ट्रक के

सुरक्षा में चौकीदार को लगाया गया है।