सारण :अमनौर में पीकअप की ठोकर से 6 वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

अमनौर /सारण
अमनौर

थाना क्षेत्र के एसएच 73 खोरीपाकड़ गोविंद दलित बस्ती के पास एक पिकअप भान ने 6 वर्षीय बच्ची को कुचला डाला. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मौत की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और शव को सड़क पर रख उक्त सड़क मार्ग को घंटों जाम रखा.

मृतक बच्ची नयागांव थाना क्षेत्र के राजु राम की पुत्री बतायी गयी है. जो अपनेे ननिहाल नन्दु राम के घर अपने माता के साथ तीन दिन पहले आई थी.घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को सुबह लगभग 6 बजे सड़क के किनारे खेल रही थी कि सोनहो की तरफ से तेज गति से आ रही पीकअप भान ने ठोकर मार दी. घटना के बाद पीकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने उक्त सड़क मार्ग को घंटों जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक , अमनौर बीडीओ वैभव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया.