सारण :सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठे दिन भारत स्काउट और गाइड के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

छपरा :रविवार को भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा जिला संगठन आयुक्त(स्काउट)और गाइड कैप्टेन श्रीमती प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठे दिन जागरूकता रैली निकाली गई ।


रैली शिशु पार्क से थाना चौक के रास्ते नागरपालिका चौक तक के लिए निकाली गई ।जिसमें स्काउट और गाइड राष्ट्रपति स्काउट अमन राज,अभिमन्यु कुमार और प्रणव के नेतृत्व में विभिन्न जागरूक स्लॉगनो को उच्चारित कर रहे थे।बच्चों जिन सलोगन को प्रयुत्य किया उनमें प्रमुख रहा—-हम चलेगे लेन में नही रहेंगे पेन में,वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करे।वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग/इस्तेमाल करे।सावधानी हटी,दुर्घटना घटी,वाहन हमेशा पार्किग में ही लगाएं आदि।
ज्ञात हो कि कल दिनाँक 27 अप्रैल को भी आरक्षी अधीक्षक सारण हरिकिशोर राय के नेतृत्व में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में भी भारत स्काउट और गाइड सारण के स्वयंसेवको ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया था ।




Recent Comments