समस्तीपुर:शिक्षक के हत्या से आक्रोशित शिक्षको ने बीआरसी पर दिया धरना,हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की उठी मांग

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
उजियारपुर :
उजियारपुर प्रखंड के महादेव प्राथमिक स्कूल के शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह की हत्या से आक्रोशित शिक्षको ने बीआरसी भवन परिसर में धरना देकर आक्रोश जताया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुमन कुमारी ने सम्बोधित करते हुए हत्या की तीब्रनिंदा करते हुए।हत्यारे की शीघ्र गुरफ्तारी की मांग की।साथ ही मिरतक शिक्षक के पत्नी को नौकरी देने आदि की मांग की।मौके पर महासचिव कुमार गौरव,अनुज कुमार,अविनाश कुमार,सुनीता कुमारी,मनोज कुमार ,गणेश झा सहित काफी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आदि मौजूद थे।बताते चले कि गत शनिवार को विद्यालय से छुट्टी के बाद घर जाने के क्रम में बदमाशों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी।इस बाबत शिक्षक की पत्नी ममता भारती ने दी अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्रथमिकी दर्ज कराई थी।




Recent Comments