बेतिया – गौनाहा:– ​*छः लिटर तीन सौ ग्राम शराब के साथ दो गिरफ्तार भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* शराबंदी को लेकर पुलिस कि बढ़ती सक्रियता के कारण शराब पिने वाले व ब्रिक्री करने वाले व्यवसायी व पियक्क लगातार पकड मे आने लगे । इसी क्रम मे गौनाहा थाना प्रभारी ने गश्त के दौरान दो शराब कारोबारी को छः लिटर तीन सौ ग्राम शराब के साथ कारोबारी को घर और दुकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रणबीर कुमार झा ने बताया कि दो लोगो को थाना क्षेत्र के लक्षनौता पोहरा निवासी जयश्री राउत पिता मंगल राउत, व पलिया निवासी बहादुर माझी पिता स्व. बूनी माझी को शराब के साथ  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।