समस्तीपुर:विवाहिता को घर से निकाला
##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कोदरिया निवासी शंकर राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।और बताया हैं कि अपनी बेटी पूजा कुमारी की शादी बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर मौरतर गांव के नीरज राम के पुत्र सरवन राम से की थी।बाद में दामाद ससुराल आये और नाबालिग बेटी को बहला कर ले गये।जब लड़की के पिता ग्रामीणों के साथ दामाद के घर पर गए तो समधी नीरस राम व समधन सावित्री देवी से बेटी को जाने देने का अनुरोध कर रहे थे। उसी समय दीपक राम व रोहित राम आ धमके और सभी ने पूजा को घर में रखने से इंकार कर दिया।और नाबालिग से शादी करने की बात कही। विरोध करने पर मारपीट करने लगे और पूजा को घर से निकाल दिया।इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।