सोनपुर । प्रखंड के किसान पुत्र राहुल कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 459 अंक लाकर प्रतिभा की डंका क्षेत्र में बजा दिया।प्रखंड क्षेत्र के सबलपुर गांव के पछियारी टोला निवासी किसान देव कुमार राय का पुत्र राहुल कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक लाकर माता पिता का क्षेत्र में नाम रौशन किया है।राहुल उच्च शिक्षा प्राप्त कर एयरफोर्स में उच्चाधिकारी बनाना चाहता है।वही पूछे जाने पर अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को दिया।