तरैया के दो गाँवो से 215 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,सात पर एफआईआर दर्ज,दो गये जेल
तरैया (सारण) थाना क्षेत्र के लौवा-चकिया और तरैया गाँव मे छापेमारी के दौरान पुलिस ने 215 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है।जिसमे सात दारू माफियाओं पर प्रथमिकी दर्ज किया गया है।तथा गिरफ्तार महुली निवासी सुजीत कुमार सिंह और लौवा निवासी विकेश राय को जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चकिया के शिवनाथ राय के भुसौल से 80 लीटर और तरैया के कुणाल सिंह के घर से 135 लीटर अंग्रेजी और देशी दारू बरामद किया गया है।जिसमे चकिया के विजय कुमार राय एवं शिवनाथ राय, लौवा के विकेश राय तरैया के कुणाल सिंह,महुली के सुजीत सिंह सहित सात लोगो पर एफआईआर दर्ज की गयी है।