
समस्तीपुर:नरहन बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) प्रखंड क्षेत्र स्थित डीबीकेएन कॉलेज नरहन में बीएड के सभी छात्र छात्राओं के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष सूरज कुमार ने किया।वही छात्र छात्राओं ने अपने विभागाध्यक्ष एवं विभाग के सभी शिक्षक शिक्षिका को अबीर लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।तथा गले मिलकर होली की बधाई दी। वही सभी छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी का रंग खूब छाया।बीएड कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ कनकलाता सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया की रंगों का त्योहार होली दिलों को जोड़ती है।लोग सभी भेदभाव भुलाकर गले मिलते है। यह आपसी सौहार्द को भी बढ़ाता है।होली हमारे संस्कार को दर्शाता है।यह त्योहार अनेकता में एकता का संदेश देती है।होली बुराई पर अच्छाई का संदेश देती है।मौके पर डॉ बीके रमन,डॉ गौतम कुमार ,डॉ सुशील कुमार सिंह ,डॉ अरशद हुसैन ,डॉ दिलीप कुमार, डॉक्टर अनिता कुमारी, केशव बाबू ,विपिन कुमार,अनुपम आलोक, रवि रंजन कुमार, कुंदन कुमार सहित बीएड कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।




Recent Comments