समस्तीपुर:विभूतिपुर के युवाओं ने लिया शहीद भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

रिपोर्ट:केशव बाबू

विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड क्षेत्र के भुसवर भगवती स्थान के प्रांगण में युवाओं ने शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस मनाया।युवाओं ने उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदानों को याद किया।इस दौरान युवाओं ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।वहीं अध्यक्षता करते हुए केशव बाबू ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।साथ ही कहा कि भगत सिंह भारतीय ही नहीं विश्वभर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और हमेशा रहेंगे।सरदार भगत सिंह देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।युवाओं ने उनकी शहादत पर वृक्षारोपण भी किया। वृक्षारोपण करते हुए युवाओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।मौके पर केशव बाबू,सूरज कुमार,बैजनाथ शर्मा,सूरज,सोनू,अमित कुमार भरत,रौशन कुमार,छोटू, बबलू, चंदन, कारी, पारस,राहुल, गणेश,राजीव सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।