पश्चिम चंपारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
दूरसंचार विभाग बेतिया में अभियंता के रूप में कार्यरत श्री कुमार विमल ने कम लागत में ऑटोमेटिक द्रव्य मापन मशीन का निर्माण कर प्रदर्शन किया। इस मशीन के बारे में बतलाते हुए श्री कुमार ने बतलाया कि यह एक माइक्रोकंट्रोलर युक्त यंत्र है जो लिक्विड फलो सेंसर से जुड़ा है। जब कोई उपयोगकर्ता निर्धारित माप की बटन को दबाता है तब फलो सेंसर से द्रव का बहाव शुरू हो जाता है।द्रव के बहाव से फलो सेंसर में युक्त रोटर घूर्णन करने लगता है, रोटर पर धातु का एक क्वायल बंधा होता है जो चुम्बकीय क्षेत्र में स्थापित होता है। चुम्बकीय क्षेत्र में घूर्णन के कारण क्वायल में वोल्टेज प्लस प्रेरित हो जाता है, यह वोल्टेज पल्स कंट्रोलर में जाता है ।निर्धारित माप के द्रव के बहाव हेतु वोल्टेज प्लस की संख्या की गणना पहले से निर्धारित रहती है, जैसे ही उतना प्लस पूरा हो जाता है कंट्रोलर एक सिग्नल उत्पन्न कर पानी के बहाव को रोक देता है।विदित हो कि श्री कुमार इससे पूर्व आई. आई. टी. दिल्ली,डी. आर.डी.ओ.,दिल्ली तकनीकी विश्व विद्यालय में भी सेवा दे चुकें हैं।





Recent Comments