नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकमा में निकाली धन्यवाद यात्रा, समर्थन में लगाए नारेरिपोर्ट : के. के. सिंह सेंगर,छपरा/एकमा (सारण) : सीएए के समर्थन में सोमवार को एकमा नगर पंचायत बाजार की सड़कों से होकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद पैदल यात्रा निकाली गई। पैदल मार्च ज्योति सेंट्रल स्कूल से शुरु हुआ, जो विभिन्न सड़कों से होकर प्रखंड कार्यालय तक शांतिपूर्वक रूप मे निकाला गया।
इस पैदल यात्रा मे सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने अपने साथ सीएए के समर्थन मे बैनर व तख्ती पर नारे व स्लोगन लिखे हुए लेकर और समर्थन में नारा लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामबहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस पैदल मार्च में भाजपा एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अविनाश चन्द्र उपाध्याय, पूर्वी अध्यक्ष भोला प्रसाद, बंटी ओझा, रवि कुँवर, शैलेन्द्र सिंह, चंदन दूबे, भीम सिंह, वीरेंद्र पाण्डेय, प्रमोद सिंह, पीयुष प्रियदर्शी, पवन कुमार, सूर्यनंदन शाही, विष्णु शरण तिवारी, रोहित पाण्डेय, रोहित ओझा, जितेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, रंजीत सिंह आदि अन्य शामिल रहे।।




Recent Comments