
समस्तीपुर:फुटबॉल लीग का फाइनल मैच स्पोर्ट्स क्लब दलसिंहसराय ने जीता
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय छत्रधारी उच्च विद्यालय दलसिंहसराय के प्रांगण में यशवंत कुमार चौधरी एवं शीलवंत कुमार चौधरी मेमोरियल दलसिंहसराय फुटबॉल लीग 2018 का फाइनल मैच रविवार कों दलसिंहसराय फुटबॉल क्लब एवं स्पोर्ट्स क्लब दलसिंह सराय के बीच खेला गया।आज के मैच स्कोर स्पोर्ट्स क्लब दलसिंहसराय से 1 गोल से जीता।गोल स्पोर्ट्स क्लब दलसिंहसराय के मुस्ताक ने पहले हाथ में किया और उनकी टीम विजेता हुई प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दलसिंहसराय फुटबॉल क्लब के विवेक को दिया गया।आज के मैच में मुख्य अतिथि एसडीओ विष्णु देव मंडल दलसिंह सराय थानाध्यक्ष नरेश पासवान, श्री विजय वंत कुमार चौधरी, बलवंत कुमार चौधरी, सामंत कुमार चौधरी, श्री चंदन प्रसाद, जय नारायण चौधरी, हिमांशु नायक, प्रोफेसर महेंद्र झा, जयंत कुमार चौधरी, गिरीश कुमार चौधरी, सुबोध कुमार चौधरी, रामू भगत, अरविंद कुमार, मोहम्मद रफी, सतवंत कुमार चौधरी, प्रिय बंधु कुमार चौधरी ,मोहम्मद नवाब, नितेश नंदन, पंकज अभिलाष इत्यादि उपस्थित थे।आज के मैच के रेफरी विनोद कुमार लाइंस मैन राधे पासवान एवं मुन्ना ने निभाई चौथे रेफरी कौशिक कमल थे।इस टूर्नामेंट की जानकारी लीग कन्वेनर श्री दिलीप कुमार चौधरी ने दी।




Recent Comments