साली के अपहरण मामले में आरोपित जीजा गिरफ्तार

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबु
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर कोदरीया निवासी पीड़ित पिता शंकर राम के द्वारा एक दर्ज कराई गई थी।प्राथमिकी में कहा गया था कि उन्होंने अपनी बड़ी लड़की पूजा कुमारी की शादी 30 अप्रैल 2018 को मालीपुर गांव के सरवन राम के साथ की थी।जिसके बाद उसकी विदागिरी भी हो गई थी।18 जुलाई 2018 सरवन राम मेरे घर आया और रात में वह मेरी छोटी लड़की को बहला फुसलाकर ले गया ।जब 9 जुलाई 18 को जब वे मालीपुर पहुंचे ।तथा अपनी समधी नीरज राम एवं समधिन सावित्री देवी से कहा कि मेरी छोटी पुत्री को आपका लड़का ले आया है। तो वे लोग गुस्से में आ गये।इसी समय दीपक राम ,रोहित राम भी आ गए।और चारों लोग कहने लगे कि पूजा कुमारी की दूसरी शादी कर दीजिए।यहाँ हम लोग आरती कुमारी को रखेंगे।ना कहने पर बड़ी लड़की को भी अपने घर से निकाल दिया ।लड़की के पिता ने कहा है कि उक्त आरोपियों ने उनकी दोनों पुत्र के साथ बड़ अन्याय किया है । इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित पिता की दूसरी लड़की को बरामद करते हुए दोषी सरवन राम एवं उसकी माता सावित्री देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।