विधायक ने छपरा में कई योजनाओं का किया शिलान्यास

छपरा : क्षेत्र की विकास के लिए एक प्लानिंग के तहत काम हो रहा है।जहॉ भी अतिआवश्यक है सड़क जो वर्षों से उपेक्षा का शिकार रही है साथ ही जिस सड़क या नाला के निर्माण से एकसाथ विकास के अनेकों आयाम स्थापित होगें उसका निर्माण प्राथमिकता के तौर पर हो रहा है।उक्त बातें स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कही। मौका था शहर में एक साथ कई योजनाओं के शिलान्यास का।
विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने विधायक कोष से निर्माण होनेवाली वार्ड- 29 में भोला प्रसाद बर्तन वाले के घर से आगे की तरफ निर्माण होनेवाले सड़क,सरकारी बाजार में गंगा हलवाई के दुकान से अंदर की ओर की सड़क,रूपगंज में शिव जी शुक्ला के घर से मंदिर की तरफ की ओर नाला निर्माण, खनुआ नाला से मुख्य सड़क की आगे की ओर नाला निर्माण कार्यो का विधायक ने शिलान्यास किया।इस कार्यों के होने से स्थानीय स्तर पर जलजमाव से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इससे स्थानीय लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है। इस दौरान स्थानीय सासंद प्रतिनिधि रवि कुमार ,जीतु सिंह, अमरेन्द्र कुमार, वार्ड आयुक्त पप्पू चौहान,मो० सुल्तान,राजु कुमार,अरूण कुमार,ज्ञान जी,ब्रजेश जी,सुमित कुमार, रवि कुमार, विक्की कुमार,राजेन्द्र राय, शंकर राय समेत इत्यादि लोग उपस्थित थे।