युवा संवाद ने मनाया युवा पत्रकार सम्मान समारोह

छपरा :रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम में सारण के उर्जावान युवा पत्रकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। “युवा संवाद”के साथियों के द्वारा सम्मानित किये जाने पर सभी युवा पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि अपनों के बीच अपनों से सम्मानित होना गर्व की बात है।यह हम सभी पत्रकारों के लिए यादगार पल रहेगा। सम्मानित पत्रकारों में मुख्य रूप से हिन्दुस्तान अखबार के नीरज प्रताप,दैनिक जागरण कें अमृतेश ,दैनिक भास्कर कें गनपत आर्यन जी , राष्ट्रीय सहारा कें डॉ सुनील प्रसाद , जनादेश कें धनंजय सिंह तोम , रंजीत भोजपुरिया, धर्मेन्दर रस्तोगी , पंजाब केसरी सुनील , मुमकिन है इंडिया कें रोहित सहित अन्य पत्रकार भी थे। वहीं युवा संवाद द्वारा गुरुकुल स्कूल के डायरेक्टर संजीव कुमार सिंह को युवा संवाद के कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया और उन्हें भी अंगवस्त्र और फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री संजीव सिंह ने कहा की मै आप सभी युवा संवाद के साथियों का आभारी हू जो आप लोगो ने मुझे इस लायक समझा मै इस युवा करवा को अपने मुहीम तक ले जाने मे आपके साथ हू मुझसे जो सहयोग होगा । मै पूरी मजबूती के साथ करूँगा अब ये करवा रुकना नही चाहिये कार्यकर्म का संचालन कुमार भार्गव एवम छात्रनेता शेख नौशाद ने किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ विशाल सिंह राठौड़ ने कहा कि युवा संवाद युवाओ को आखरी समय तक जोड़ते रहेगा और सामाजिक कार्यो में भाग लेते हुये युवाओ को आगे बढ़ाने का कार्य करता रहेगा।धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार ने किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राजवीर सिंह ,निशांत राज,रचित भारती,सुमित सिंह,प्रकाश सिंह,पवन उपाध्याय, रूपेश राज,ओम प्रकाश चौधरी,अमित सिंह (मीडिया प्रभारी),अभय सिन्हा, पवन गुप्ता,पवन कुमार श्रीवास्त,राज आर्यन,रामजी चौहान ,विककी सोलंकी, सोनू सिंह,प्रभास शंकर , विजय सिंह आदर्श,गुड्डू,सुदर्शन राय, राजन सिंह, जी,नन्दन जी,बबलू बाबा,आलोक जी,राजन सिंह, इत्यादि सैकड़ो युवा साथीं उपस्थिति थे।




Recent Comments