मढ़ौरा(सारण): मढ़ौरा नपं के पूर्व वार्ड पार्षद,भावी मुख्य पार्षद प्रत्याशी व समाजसेवी शैलेंद्र सिंह अब नहीं रहे।उनके असामयिक निधन की दुःखद खबर शनिवार की सुबह फैलते ही नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए बैश्य टोला आवास भारी भीड़ जमा थी।लोग सहसा इस घटना पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे।बीते कल तक डोर टू डोर नपं के आगामी मुख्य पार्षद चुनाव के लिए दिन रात एक कर लोगों के आशीर्वाद मांगे घूम रहे थे। मालूम हो कि वार्ड 14 और वार्ड 15 से दो वार्ड पार्षद रह चुके हैं। शनिवार की सुबह जानकारी मिली की सुबह में नित्य कर्म से निवृत होकर चाय पी ही रहे थे कि हृदयाघात हो गई और नियति ने अस्पताल तक भी जाने का समय नही दिया।इस दुःख की घड़ी को परिजनों को सहन करने की शक्ति मिले और दिवंगत आत्मा को शांति इसके लिए लोगों ने प्रार्थना की और बड़ी संख्या में लोग उनकी शव यात्रा में शामिल हुए। शोक जताने वालों में कांग्रेस के नजरे हसन, क्षत्रिय महासभा के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, मंटू गुप्ता, सोनू सिंह, अमित सोनी, रामप्रकाश गुप्ता,भोला सोनी, समेत सैकड़ो लोगों का नाम शामिल हैं।