बेतिया – नरकटियागंज हिमालय सिनेमा में शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन

न्यूज इनपुट चंदन गोयल नरकटियागंज प.चम्पारण बिहार:–
नरकटियागंज पश्चिम चम्पारण बिहार सरकार के सैनिक कल्याण निदेयाालय, पटना के तत्वाधान में शुक्रवार के दिन नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित हिमालय चित्र मंदिर में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सैनिक कल्याण निदेषलय, बिहार के क्षेत्रीय पदाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में 17 सदस्यीय कलाकारों की टीम गुरूवार को बगहा पहुंच गई है।
यह टीम गुरूवार को बगहा अनुमंडल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत करेगी। वही टीम शुक्रवार को नरकटियागंज स्थित हिमालय सिनेमा में शाम ंरंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय में कार्यक्रम की प्रस्तुति देने की जानकारी ेसूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
जिला मुख्यालय को प्रेषित अपने प्रतिवेदन में एसडीओ, नरकटियागंज द्वारा बताया गया है कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन नरकटियागंज स्थित हिमालय चित्र मंदिर(हिमालय टॉकीज) में किया गया है।
सैनिको के सहायतार्थ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उल्लेखनीय है कि सैनिक कल्याण निदेशालय द्वारा झंडा दिवस कोष में धन संग्रह करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रम में दर्शकों से शूल्क भी ली जाती है, जिसे “बिहार स्टेट एक्स सर्विसमेन वेनोभेलेन्ट फंड“ में संग्रहित किया जाता है।




Recent Comments