समस्तीपुर:नव वर्ष के अवसर पर दलित बस्ती में किया गया चॉकलेट बितरण
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर दक्षिणी मंडल द्वारा नव वर्ष के शुभ अवसर पर दलित बस्ती में जाकर दलित बच्चों के बीच चॉकलेट और बिस्कुट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम खास टभका दक्षिणी पंचायत के बूथ नंबर 146 के महादलित बस्ती में संपन्न हुई। स्थानीय ग्रामीणों में भारतीय जनता पार्टी के इस कदम को सराहते हुए भाजपाई को धन्यवाद दिया। मौके पर उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने कहा कि इस तरह की जागरूकता समाज में चलनी चाहिए। हम अपने पैसों को गलत कार्यों में उपयोग करते हैं, उसी पैसे का उपयोग हम दलित बच्चों के बीच करें, तो इससे हमारे दिल को शांति मिलती है। वही उपस्थित युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुरारी झा ने कहा कि गरीबों के बीच इस तरह के रचनात्मक कार्य करके देखो सुकून मिलती है और युवा मोर्चा के इस प्रकार के रचनात्मक कार्य करती रहेगी। उपस्थित विधानसभा विस्तारक आजाद चंद्रशेखर ने कहा कि इस तरह के कार्य से दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद को मूल उद्देश्य की पूर्ति होती है। और दक्षिण मंडल के अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, और महामंत्री को धन्यवाद भी दिया इस तरह के कार्य करने के लिए। वही उपस्थित मंडल के महामंत्री दीपक झा ने इस तरह के कार्य को लगातार किए जाने जाने की बात कही। व्यवस्था में युवा मोर्चा के मंडल कार्यसमिति सदस्य दुर्गा बाबा, प्रसादी पासवान, तुलसी पासवान, शंभू पासवान प्रमिला देवी, शंभू ठाकुर, रोहिन दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे अन्य लोग उपस्थित थे





Recent Comments