नूतन वर्ष की शुभकामानाएं भी हुयी डिजिटल, ग्रीटिंग कार्ड का जमाना हुआ ओल्ड फैशन 
#मनोकामना सिंह 

छपरा (सारण)
अंग्रेजी वर्ष के प्रथम दिन में आमजनों में एक दुसरे को बधाई और शुभकामानाएं देने की होड़ सी  दिखी । सोमवार को सुबह से ही विशेष कर युवक और युवतियां मंदिर में पूजा के लिये उमड़ी थी । सभी एक दुसरे से मिल नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे । वही आधुनिकता के होड़ में ग्रीटिंग कार्ड के ज़रिये शुभकामना भेजना ओल्ड फैशन हो गया है । । इस वर्ष डिजिटल शुभकामनाओं का क्रेज ज़्यादा दिखा । ।एंड्रॉइड मोबाइल सेट घर-घर और हाथ -हाथ अपनी पहुंच बनाये हुये है । जिससे की सोशल मीडिया भी नये वर्ष के उत्साह को स्फूर्ति दिये हुये है । सभी नये डिजाइनों के एनीमेशन वाली शुभकामनाएं देने की दौर में हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर एक दिन पहले से ही  थे । मोबाईल फोन पर पहले की अपेक्षाएं सस्ती काल दर होने से लोगों ने व्यस्त समय में भी आज के दिन को अपनों से अपनापन दिखाने में फोन कर हालचाल लिया और अपनी मंगलकामनाएं भी दी । वैसे भारत में विक्रम संवत के हिसाब से चैत्र के शुक्ल प्रतिपदा को नव वर्ष की मनाने की परम्पराएं रही है । लेकिन आधुनिकता में पश्चिमी सभ्यता ने हावी होकर युवाओं को अंग्रजी वर्ष को अपनाने को मजबूर किये हुये है ।