सारण :नियोजित शिक्षकों के चार माह से वेतन नहीं मिलने से नये साल का जश्न फीका
#न्यूज़ इनपुट -हरिकिशोर सिंह
मशरक (सारण):
मशरक प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षक नये साल का खुशी का जश्न नहीं माना पाये और मनाये भी कैसे जब जेब ही खाली हो ।सूबे के सर्व शिक्षा अभियान के मद से वेतन पाने वाले शिक्षकों को राज्य सरकार ने पिछले चार महीनों से भुगतान नहीं किया गया है ।
मशरक के सभी नियोजित शिक्षकों का वेतन भी सर्व शिक्षा अभियान के मद से ही होता है ।एक ऐसे ही शिक्षक से मुलाकात होने पर बताया कि आप अगर मेरा नाम मीडिया मे नहीं छापेंगे तो मै जानकारी दूंगा फिर उनहोने ने अपनी और अपने परिवार के दयनीय स्थिति को बताई और डबडबा कर कहे कि अगर मेरा नाम मीडिया मे आया तो मैं और ज्यादा प्रताड़ित किया जाउंगा फिर उन्होंने बताया कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सभी संसाधन जुटाने मे पूरे जोर-शोर से लगीं हैं परन्तु जो जहाँ से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विधार्थियों को मिलेगी वहीं सरकार का रवैया उदासीन हैं, अब भुखे पेट गुणवत्तापूर्ण कैसे दे पाएंगे यह विचारणीय हैं। शिक्षकों का कहना है कि नये साल मे परिजनों को उम्मीद लगीं रहती है कि कुछ नये साल के अवसर पर कुछ तोहफे हमलोग लेकर घर जाये परन्तु इस हालत मे तो मन मे ऐसा विचार भी नहीं आता ।नव वर्ष की शुरुआत एक नये तरीक़े से खुशी-खुशी होगी परन्तु वेतन के अभाव मे ऐसा सोचना भी बेमानी है ।सभी शिक्षकों का कहना है कि किसी भी त्यौहार के मौके पर सरकार द्वारा वेतन ना दिया जाना सरकार की संवेदनहीनता का परिचायक हैं प्रखंड के सभी शिक्षकों मे महीनों से वेतन न मिलने से खासी नाराजगी हैं ।




Recent Comments