सीवान :उद्घाटन मैच में मुजफ्फरपुर ने सीवान को 22 रनों से हराया
#खेल जोड़ता है दिलों को- हीना शहाब

(फोटो-खेलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करतीं राजद नेत्री हीना शहाब व अन्य)
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर , सीवान
बड़हरिया
प्रखंड मैदान में गांधी मजहरुल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सीवान पप्पू एकेडमी को मुजफ्फरपुर ने 22रनों से पराजित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करती हुई मुजफ्फरपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में नौ विकेट पर 144 रन बनाया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान की टीम 18.5 ओवर्स में ही 12 रनों पर ढेर हो गयी.इस प्रकार मुजफ्फरपुर ने सीवान को 22 रनों परास्त कर दिया. इसका विधिवत उद्घाटन राजद की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हिना शहाब, पूर्व काबीना मंत्री अवधबिहारी चौधरी,विधायक हरिशंकर यादव,पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम,कृष्णा देवी आदि ने खेलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व गुब्बारे उड़ाकर किया.मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सर्वाधिक 66 रन बनाने वाले मुजफ्फरपुर के खेलाड़ी अशोक कुमार को दिया गया. इसके पूर्व मुख्य अतिथि राजद नेत्री हिना शहाब ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया.इस मौके पर श्रीमती शहाब ने भव्य टूर्नामेंट के लिए आयोजक राजद नेता जकरिया खान को धन्यवाद देते हुए कहा कि खेल दिलों को जोड़ता है,जिससे समरस समाज की स्थापना होती है.इस मौके पर राजद नेता मो एहतेशामुल हक सिद्दीकी, राजद नेता सुरेंद्र पांडेय, प्रो हारुन शैलेंद्र, आयोजक जकरिया खान,थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,अंपायर इश्तेयाक खान,राजेश यादव,टी अहमद,राजद नेता मो अली अंसारी,राम एकबाल गुप्ता आदि मौजूद थे.इसके पूर्व युवा राजद कार्यकर्ताओं ने नजरे इमाम खान के नेतृत्व में बरहनी बाजार पर राजद नेत्री की आगवानी की.गुरुवार को कैफ एकेडमी सीवान व कुशीनगर(यूपी) के बीच मैच खेला जायेगा.




Recent Comments