
नगरा : प्रखंड के 3 गांव में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए नगरा अंचलाधिकारी मोहित कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के खैरा थाना अंतर्गत खैरा बाजार के वार्ड 8 में गुरुवार को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया ।वही नगरा ओपी क्षेत्र में रसूलपुर एवं आर्वा गांव में भी माइक्रो कंटोनमेंट क्षेत्र बनाया गया। उक्त तीनों गांव में कोरोना से संक्रमित मरीज पाए गए है। वही खैरा माइक्रो कॉंटेन्मेंट जोन बनाने के दौरान नगरा अंचलाधिकारी मोहित कुमार सिन्हा खैरा , थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, नगरा अंचल के नाजिर , खैरा थाना के एएसआई रामानुज प्रसाद सिंह ,पुलिस जवान राजेंद्र कुमार , ग्रामीण पुलिस धीरज , अंचल गार्ड सहित खैरा थाना के पुलिस बल के जवान शामिल थे।




Recent Comments