आरएमएमएस ने पहलु खांन की हत्या के खिलाफ राज्यपाल, सीएम, गृहमंत्री और डीजीपी को सौपें ज्ञापन, डीजीपी ने सीआईडी को दिए जांच के आदेशआजाद नेब ब्यूरो प्रमुख राजस्थान 
जयपुर 7 अप्रेल। गौरक्षा के नाम पर बहरोड़ (अलवर) में किसान पहलू खांन की निर्मम तरीके और बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रिय मुस्लिम महासभा ने 7 अप्रेल बरोज शुक्रवार को महामहिम राज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री महोदया, गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजस्थान पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। 
राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरपर्सन रहमतुल्लाह खान ने बताया की शुक्रवार को राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सैयद साहेबे आलम के नेतृत्व में आरएमएमएस की पूरी टीम ने किसान पहलू खान की हत्या और उसके साथियों को बुरी तरह से घायल करने वालों के खिलाफ राज्यपाल महोदय मुख्यमंत्री महोदया, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज भट्ट राजस्थान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए सीबीआई से जांच करवारकर सख्त कार्रवाई की मांग की और सिर्फ मुसलमानो की बेवजह हत्या करना और उनको परेशान किया जा रहा है  सरकार से जवाब भी मांगा है। इस पर डीजीपी मनोज भट्ट ने कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से सीआईडी (क्राईम ब्रांच) को जांच के आदेश दिए हैं। 
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर पहलू खांन  हत्याकाण्ड पर समाज की मदद और आरोपीयों के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया । जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा को उक्त कार्य का पूर्ण समर्थन करते हुए समाज के हित में सहयोग का वादा किया है। इसी क्रम में जमियत उलेमा-ए-हिन्द के राजस्थान प्रदेश प्रवक्त मुफ्ती हबिबुल्लाह खांन से मुलाकात हुई जिसमें उन्होंने भी राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के कार्य को सराहा और पूर्ण समर्थन दिया। 
 इस दौरान राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रदेश सचिव अब्दुल अलीम खान, जयपुर शहर अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ (गुड्डू), प्रदेश कार्यालय प्रभारी मोहम्मद वकील खान (पत्रकार), अबरार मोहम्मद खान (पत्रकार), मोहम्मद नईम खान (पत्रकार) सहित कई कार्यकर्ता  मौजूद थे। राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा ने शुक्रवार को पहलु खांन हत्याकाण्ड को लेकर ज्ञापन देने के साथ साथ विभिन्न सामाजिक वर्गो से मुलाकात की और चर्चा  करते हुए जल्द ही धरना प्रदर्शन करने का विचार किया गया ।