समस्तीपुर:ओवरब्रिज निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय 32 नंबर रेलवे फाटक ओवरब्रिज निर्माण संघर्ष समिति की ओर से संघर्ष प्रथम चरण में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पहुँचकर प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन अधीक्षक को फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर ओवरब्रिज निर्माण संबंधी मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह अधिवक्ता विनोद कुमार समीर पोद्दार, संरक्षक नंदकिशोर महतो, सत्यनारायण सिंह, नप अध्यक्ष राजेश पासवान, महासचिव विधानचंद, उपाध्यक्ष नीलम देवी,अधिवक्ता ब्रजकिशोर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष चंदन प्रसाद आदि शामिल थे। प्रदर्शनकारियों का कहना हैं कि आगामी 15 दिनों के अंदर सकारात्मक जवाब न मिलने की स्थिति में पुनः संघर्ष किया जाएगा।प्रदर्शन में नवलकिशोर सिंह, उदयकेतु चौधरी, मगनलाल साह, महेंद्र कुमार, शंकर राम, रामविलाश शर्मा, जाबिर, विजयशंकर पोद्दार, राकेश कुमार, रूपक कौशल, दाऊद, विमला देवी, दीपक कुमार, मनीष कुमार, फ़ैज़ अहमद फ़ैज़, निरंजन कुमार महतो, रामसेवक राय, गजेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, अनुज कुमार बिट्टू, मुकेश ठाकुर, अमित मालाकार समेत सैकड़ो जागरूक नागरिक शामिल थे। यह स्मार-पत्र अनुमंडलाधिकारी विशुनदेव मण्डल को भी सौंपा गया।




Recent Comments