मझौलिया:– तीन मवेसी तस्कर समेत 6 मवेसी को पिकप भान समेत गिफ्तार 
दैनिक खोज खबर मझौलिया (पं.च) संवाददाता नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- मझौलिया पुलिस ने तीन मवेसी तस्कर समेत 6 मवेसी को पिकप भान समेत पकड़ा।थानाध्यक्ष ओ पी चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मवेसी का खेप पिपरपाती घाट कि ओर जा रहा है।थानाध्यक्ष खुद गुरचुरवा गांव के समीप बीती रात्रि पकड़ा।पकड़े गये में चालक महमद बहाब, गोपलगज जिले के धर्मचक्र निवासी साहेब हुसैन, तथा यादोपुर निवासी गफूर मिया को पकड़ा गया है।पुलिस ने पिकप पर लदे सभी मवेसी को जप्त कर लिया जबकि पकड़े गए तीनो आरोपित को जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है इसकी जानकारी थानाध्यक्ष ओ पी चौहान ने दी।