बहनोई के घर साला ने की लूटपाट,जबदस्ती बहन को ले गया
बिदुपुर(वैशाली):बिदूपुर थाना के दाउदनगर चकगढो गांव में बहनोई के घर आकर साला ने जमकर लूटपाट की और घर के लोगो को मारपीट कर जबदस्ती बहन को ले गया।इस सम्बन्ध में अनीश कुमार पिता अयोध्या सिंह ने गंगा ब्रिज थाना के तेरसिया निवासी साला विनोद राय एवम अमोद राय सहित चार अज्ञात के विरुद्ध बिदुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में अनीश कुमार द्वारा आरोप लगाया गया कि उनके दोनो साले पत्नी की विदाई करने को कहे,जब परिवार के सदस्य गण विरोध किया तो घर मे घुसकर उनके छोटे भाई सुनील को पिस्टल के बट से प्रहार कर जख्मी कर दिया और भाभी रिंकू देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया,उनके सोने का चैंन भाभी का छीन लिया।उसके बाद उसके पत्नी को जबरदस्ती साथ ले गया और घर के सारा सामान लूट लिया।उसने आरोप लगाया कि उनके पत्नी को जान मारकर कही फेंक न दे।इस सम्बन्ध में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।