जविप्र डीलर दुकान बंद कर फरार मिला, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
मढ़ौरा,सारण ।
नगर क्षेत्र के राहिमपुर निवासी जविप्र डिलर चंनचली देवी का उपभोक्ताओं को खाधान्न के लिये बुलाकर दुकान बंद रखने पर उपभोक्ताओं नें जमकर हंगामा किया । बुधवार को नपं वार्ड संख्या नौ और दस के दर्जनों उपभोक्ताओं को डीलर ने जून महिने के खाधान्न उठाव के लिये बुलाया था । सुबह से ही उपभोक्ता डीलर की राहीमपुर स्थित दुकान पर पहुंचने लगे थे । जविप्र दुकान बंद होने की स्थिति में पहले तो उपभोक्ताओं ने दस बजे तक दुकान खुलने का इंतजार किया। डीलर को फोन करने पर उसका मोबाइल बंद मिला । इसके बाद उपभोक्ता नाराज हो गये । डीलर के दुकान के सामने ही समूह में जमा होकर हंगाम करने लगे । हंगामा में शामिल उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तो डीलर के द्वारा अनियमित वितरण किया जाता है । उपभोक्ता के बहुत दबाव देने पर वितरण के लिये डीलर बुलाता भी है तो वितरण के दिन डीलर दुकान बंद करके फरार हो जाता है । कोरोना संकट में भी उक्त डीलर के द्वारा ठिक प्रकार से वितरण नही किया गया था । उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी एमओ को मोबाइल पर देकर एक शिकायत पत्र भी लिखा है जिसमें चन्देश्वर साह, राजू गुप्ता, सुरेन्द्र साह, कवल किशोर सिंह, शिव कुमार शर्मा, गुड़िया बेगमजैसमीन खातून सहीत अन्य दर्जनों ने अपना हस्ताक्षर किया था ।
Recent Comments