छपरा में अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से 45 किलो गांजा बरामद , दो गिरफ्तार

छपरा (सारण): अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से बरामद हुई 45 किलो गांजा कटिहार स्टेशन से गोरखपुर के लिए जा रहा था,कारवाई में दो लोग भी गिरफ्तार हुये । बताया जाता है कि रविवार को छपरा जंक्शन पर अवध असम ट्रेन से जीआरपी की कार्रवाई में 45 किलो गांजा बरामदगी के साथ दो लोगों को मामले में गिरफ्तार करने में जीआरपी को सफलता मिली । जो 6 बैग में 10 पैकेट में एसी बोगी में रखा गया था। रेल डीएसपी मो तनवीर ने इसकी जनाकारी दी । गुप्त सूचना मिलने पर एक टीम गठित की गई थी जो छपरा रेलवे स्टेशन पर आते ही तैनात पुलिस कर्मियो ने धर दबोचा । 45 किलो गांजा के साथ दो अपराधियो को जो असम के डिब्रूगढ़ निवासी हेमजीत गोगोई और कमल विश्वकर्मा है जिन्हें पुलिस 53सौ 70 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी में रेल थाना अध्यक्ष सुमन कुमार भी शामिल थे ।