मांझी। मांझी ताजपुर मुख्य सड़क पर स्थित दक्षिण टोला गांव के समीप कंटेनर की ठोकर से एक बाइक सवार जख्मी हो गया। जिसका इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में किया गया। घायल मांझी चैनपुर निवासी व माकपा नेता शैलेश यादव बताए जाते हैं। बताया जाता है कि शैलेश यादव बाइक से नरपलिया जा रहे थे तभी दक्षिण टोला गांव के समीप पीछे से आ रहे कंटेनर चालक ने नियंत्रण खो दिया और इनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वे बाइक समेत गिर पड़े। और देखते ही देखते कंटेनर बाइक पर चढ़ गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान वे झटके से उछल कर दूर जा गिरे जिससे उनकी जान बच गई। ग्रामीणों ने जख्मी माकपा नेता को निजी क्लीनिक में पहुंचाया। हालाँकि बीच सड़क पर कंटेनर खड़ी हो जाने के कारण घंटों जाम लगा रहा। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।