बेतिया – गौनाहा:– *बाघ के हमले से एक गंभीर रूप से घायल एक बचा*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- *पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* ठोरी जंगल मे बाघ के हमले से सहोदरा थाना क्षेत्र के दोमाढ निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया । वही दुसरे ने किसी तरह भाग कर अपनी जानबचाई है । स्थिति नाजुक होने के कारण भिखनाठोरी बीओपी एसएसबी के जवानों के द्वारा नरकटियागंज सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है । मिली जानकारी के अनुसार सहोदरा थाना क्षेत्र के दोमाढ निवासी रामायण महतो व चुलाई महतो दोनो धने जंगल में घर बनाने के लिए खर पतवार काटने गये थे ।

अचानक हुई बाघ के हमले से एक हालत गंभीर बनी हुई है । वही दुसरे व्यक्ति ने भागकर अपनी जान गांव पहुंचकर बचाई । ठोरी फारेस्ट ऑफिस के पीछे से एसएसबी ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए लेकर गये है । बताते चले की सात माह पहले भिखनाठोरी निवासी धनू उरांव बाघ के हमले से बुरी तरह घायल हो चूकी थी ।
बेतिया – गौनाहा:– *बाघ के हमले से एक गंभीर रूप से घायल एक बचा*




Recent Comments