भीलवाडा शहर में जुआ घर पर छापा,1 लाख 70 हजार बरामद 27 पकडे
दिलीप मेहता
भीलवाड़ा 4 अप्रैल। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि एएसपी गोपालस्वरुप मेवाडा , डीएसपी शहर राजेन्द्र त्यागी व ग्रामीण पर्वतसिंह के निर्देशन में प्रतापनगर थानाप्रभारी नवनीत व्यास ने पुलिस दल के साथ सुचना के आधार पर जवाहरनगर में गुपचुप चल रहे जुआ घर पर दविश दी जहां पर जुआ खेलते हुये 27 जनो को पुलिस ने गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से भारी मात्रा में 1 लाख 70 हजार की राशी भी जब्त की । मौके पर  से 16 मोटरसाईकिले भी बरामद की है ।काफी समय बाद पुलिस को मिली यह बडी सफलता है । पिछले दिनो से ही पुलिस की लगातार सख्ति के चलते इस धर पकड से शहर में एकाएक हडकम्प मच गया है । पकडे जाने वालो में अच्छे  सभ्रांत भी शामिल है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाडा के लगातार प्रयासो के कारण ही भीलवाडा में पुलिस काफी चौकस होकर कार्य कर रही है । ज्ञात रहे एएसपी मेवाडा रोजाना देर रात्री तक स्वयं भी गस्त करते है और नाकाबंदी तथा अपराधियों पर विशेष निगरानी रखे हुये है । जुआ खेलते पकडे गये ज्यादातर युवा है ।