
सदस्यता अभियान : परसा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने गांव-गांव घूम एक हजार नये लोगों को पार्टी सदस्यता दिलायी
✍दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण) : भाजपा ने परसा विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। शनिवार को दरियापुर प्रखंड के प्रतापपुर पांचायत अंतर्गत मठिया-कमालपुर गांव स्थित सुन्दरपति देवी शिवशंकर सिंह इंटर कॉलेज में भाजपा के बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई।तदुपरांत समूह बनाकर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्तओं ने घुमघुमकर लगभग एक हजार नए सदस्य बनाये गए।इस मौके पर जिला महामंत्री बलिराम तिवारी, दरियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, राकेश सिंह, चंदन कुमार सिंह, गुड्डू कु सिंह, रामचंद्र पंडित, कुनाल तिवारी,कृष्णकांत सिंह, पिंटू सिंह कुमार शशि सिंह, हरि सहनी, सुधन महतो समेत अन्य लोग भी थे।




Recent Comments