Θ बेतिया – नरकटियागंज :– विद्यार्थी परिषद की बैठक आज संघ कार्यालय पोखरा चौक पे हुई संपन्न

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक आज संघ कार्यालय पोखरा चौक पे हुई।इस अवसर पे विद्यार्थी परिषद के आगामी कार्यक्रम जैसे कॉलेज इकाई गठन,नगर इकाई गठन, एवम अन्य कार्यकलापों पे चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर मंत्री कृष्णा मुरारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित एवम समाज हित मे कार्य करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी छात्र संगठन है।विद्यार्थी परिषद इस सप्ताह टी०पी० वर्मा कॉलेज में अपनी नई कॉलेज इकाई की गठन करेगी एवम उसके बाद नगर इकाई की गठन करेगी।

विभाग संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्रा ने विद्यार्थी परिषद के कार्यपद्धति के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद में सभी कार्यकर्ता एक समान होते है ।विद्यार्थी परिषद 25 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी इस अवसर पे विद्यार्थी परिषद स्वच्छता अभियान चलाएगी तथा सेवा कर्मियों को सम्मानित करेगी। इस बैठक में नगर सह मंत्री अंकित तिवारी,कॉलेज उपाध्यक्ष विवेक कुमार, चन्दन आर्यन,आशीष कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, रिशु कुमार समेत अन्य शामिल थे॥




Recent Comments