डोरीगंज-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र की आज समाप्ति हो गयी ।
इस अवसर पर सभी आगत अतिथियों ने सर्व प्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दिनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजली अर्पित की ।
इस अवसर पर पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी , जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा , जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह , मंडल प्रभारी अधिवक्ता विजय सिंह , हरिनारायण सिंह आदि नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दिन दयाल उपाध्याय द्वारा बताए गए एकात्म मानववाद एवं राष्ट्रवाद पर प्रकाश डाला गया ।
सत्र की अध्यक्षता प्रखण्ड भाजपा अध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने किया । इस अवसर पर मुख्यरुप से वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह , महामंत्री अरुण राय , उपाध्यक्ष विपिन सिंह , लक्ष्मी नारायण साह , सुमित कुमार , चन्देश्वर सिंह आदि नेता उपस्थित थे ।




Recent Comments