दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया में एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन बिहार चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन इस बार पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया में होने जा रहा है। इसकी जानकारी आईएमए में मीडिया प्रभारी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन 1 से 3 मार्च 2019 तक चलेगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश एवं राज्य के कई ख्यातिप्राप्त चिकित्सक सम्मिलित होंगे। इस कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सचिव डॉक्टर अंजनी कुमार, सचिव डॉक्टर उपेंद्र कुमार एवं ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ दिलीप कुमार व मीडिया चेयर पर्सन डॉक्टर उमेश कुमार हैं। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मुख्य रूप से आधुनिक चिकित्सा पद्धति एवं बीमारी के इलाज संबंधित विषय पर प्रकाश डाला जाएगा।





Recent Comments