मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के शिवगंज में शनिवार को एक टेंपो के कुचल देने से वृद्ध साइकिल सवार की मौत हो गई थी । मामले में मृतक रामीश्वर साह के पुत्र प्रेम कुमार ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि वह और उसके पिता तेजपुरवां बाजार से सब्जी खरीद कर वापस घर आ रहे थे । तभी शिवगंज ढ़ाह के पास
विपरीत दिशा से एक टेंपो चालक अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया जिससे वे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गएं । दोनों को जख्मी हालत में रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां उसके पिताजी की मौत हो गई । इस दौरान लोगों ने टेंपो और उसके चालक को कब्जे में ले लिया था । टेंपो चालक ने अपना नाम मुन्ना राय का पुत्र अमित कुमार बताया है ।




Recent Comments