
मशरक : जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन की ओर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सोमवार को मशरक प्रखंड कार्यालय में मशरक बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा,सीओ ललित कुमार सिंह समेत प्रखंड के सभी मुखिया मौजूद थे। जिसमें मुखिया संघ के अध्यक्ष व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पश्चिमी मुखिया दिलीप महतो,सौनौली मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार,दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि उदय सिंह,जजौली मुखिया महेश सिंह समेत सभी मुखिया मौजूद रहे। कोरोना संक्रमण के चलते प्रखंड स्तर पर सेनेटाइजर व डीडीटी छिड़काव और वहीं आने वाली गर्मी के मौसम के कारण उत्पन्न स्थिति पर विशेष ध्यान जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिसमें जिलाधिकारी ने नये राशनकार्ड बनाने के लिए पहले से लिये गये आवेदन जो किसी कारण से अस्वीकृति हो गये है उनकी बीडीओ स्तर पर जांच कर एसडीओ को भेजने की बात कही।वही जनवितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन को बीडीओ पंचायत स्तरीय निगरानी समिति के सदस्यों की निगरानी में बंटवाने की व्यवस्था करें किसी भी तरह की धांधली यदि कोई डीलर करता है तो उस पर अविलंब प्राथमिकी दर्ज कराये। वहीं ऐसी व्यवस्था बनाइये जिससे लाभुकों को सरकार द्वारा दिया जाने वाला राशन का लाभ आराम और बिना किसी संक्रमण के मिल सके। किसी किसी प्रखंड से राशन कम मिलने की शिकायत मिल रही है उस पर प्रखंड प्रशासन नजर बनाए रखें।
आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की समस्याओं को समय रहते ही पूरा कर लिजिए कम से कम हर सामुदायिक टोले में कम से कम दो चापाकल सही स्थिति में रखने की व्यवस्था करें।वही मुखिया जी लोग पंचायत में डीडीटी और सेनेटाइजर का छिड़काव मुखिया जी लोग को करना है।
सरकार द्वारा भेजा गया अनुदान और सहायता राशि को निकालने के लिए लाभुकों की लम्बी कतार बैंकों व सीएसपी में देखी जा रही है। गांवों में इस तरह की अफवाह सुनने को मिल रही है कि सरकार द्वारा भेजा गया अनुदान राशि खाते से वापस हो जायेगा, इस पर बीडीओ प्रखंड प्रशासन की मदद से स्थानीय सोशल मीडिया के सहयोग से इसके बारे में प्रचार प्रसार करवाते रहें कि यह पैसा सरकार द्वारा आपके सहायता के लिए दिया गया है जो आपका ही हैं।
वहीं जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि जिले के प्रखंडों से ईट व्यवसायियों द्वारा सरकारी रेट को नजरंदाज कर उचे कीमतों में ईट बेची जा रही है। उसकी जांच कर उन लोगों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कहा कि पंचायतों में बने होम कोरोटाइन सेंटर पर विशेष नजर रखें । उसमें रहने वालों को दोनों समय का भोजन मिलना चाहिए उसकी निगरानी करतें रहे। यदि प्रखंड में कुछ भी होता है तो सारी जिम्मेदारी बीडीओ और सीओ की होंगी।




Recent Comments