सारण/तरैया
तरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज से 08 जून के रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा 24 पीस बैटरी व पांच मीटर पावर केबल चोरी कर लिया गया है जिसको लेकर एक्सचेंज में टीएसएम के पद पर कार्यरत परमहंस सिंह ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरी पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 09 जून को सुबह 10 बजे एक्सचेंज गया तो देखा कि बाउंड्री की दीवाल टूटा हुआ है और एक्सचेंज से 24 पीस बैटरी व पांच मीटर डी.सी.पावर केबल नही है।आसपास खोजबिन करने पर भी नही मिला।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments