सड़क हादसे में मृत दारोगा को दी गई श्रद्धांजलि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद की दर्जा देने की किया मांग

अमनौर /सारण
ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में भेल्दी थानाध्यक्ष अमित कुमार की मौत पर भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया. रविवार को भेल्दी बाजार स्थित गांधी आश्रम परिसर में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन कर मृतक दारोगा अमित कुमार के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. उक्त मौके पर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि दिवंगत थानाध्यक्ष अमित कुमार बहादुर व कर्तब्य निष्ठ थे. सरकार से मांग किया कि जंगबाज दारोगा अपने ड्यूटी कर्तब्य निष्ठा से निभा रहे थे कि मौके पर ही सड़क हादसे में शहीद हो गए. इसलिए उन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए. शोकसभा के मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी ने भी इस घटना पर शोक जताया है. सांसद ने भी थानाध्यक्ष को इमानदार व कर्तब्य निष्ठ पुलिस अधिकारी बताया है. इस अवसर पर अर्जुन सिंह, तुफान सिंह, अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रिंस सिंह, अमित कुमार, प्रवीण कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे.




Recent Comments