डॉक्टर्स डे : रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी ने चिकित्सकों को किया सम्मानित
रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी ने नेशनल डॉक्टर डे के अवसर पर स्थानीय क्वांटम कम्प्यूटर एकेडमी के हॉल में चिकित्सकों को एक समारोह आयोजित करके सम्मानित किया।
इस दौरान क्लब ने उन डॉक्टर को सम्मानित किया गया जो गरीबों और असहायों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीआरआर रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि धरती के भगवान कहे जानेवाले को आज चिकित्सक दिवस पर सम्मानित किया गया है।जिनकी हम पुजा करतें हैं उन्हें मन में छवि बनाकर पूजते हैं लेकिन आप चिकित्सक साक्षात भगवान का रूप हैं।आप मरीजों के लिए भगवान का रूप हैं आप सभी की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम हैं आप अपनें पेशा को ईमानदारी से करें यहीं आपसे आशा की जातीं हैं।इस कार्यक्रम में क्लब ने कुल 12 चिकित्सकों को सम्मानित किया। जिनमें डाॅक्टर विजय किशोर प्रसाद,डाॅक्टर रवि रंजन,डाॅक्टर रूपाली,डाॅक्टर रवि कुमार गुप्ता,डाॅक्टर अर्चना सिंह,डाॅक्टर शम्भु कुमार,डाॅक्टर सैयद सुहैल अख्तर,डाॅक्टर ए आलम आदि डाक्टरों को सम्मानित किया गया।

क्लब ने इस रोटा ईयर के शुरूवाती दिन में रोटरी सारण एवं रोट्रेक्ट सारण सिटी के संयुक्त तत्वावधान में मध्य विद्यालय बिचला तेलपा में पौधारोपण करके सत्र की शुरूवात की।
इस दौरान रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष रो० सुधांशु कुमार कश्यप,कोषाध्यक्ष उज्ज्वल रमण, निरव कुमार,सैनिक कुमार, मो० इरशाद,सौरभ नागवंशी, निशांत पाण्डेय, इरफान अंसारी, अलोक सिंह, मो० खुर्शीद, राजकुमार, मो० जिलानी, मो० इरशाद एवं रोटरी सारण के अध्यक्ष रो० राजेश जयसवाल, सचिव चंद्रकांत द्विवेदी, अजय गुप्ता, रतनलाल इत्यादि उपस्थित थें।